Showing posts with label By RJ Dhvanit. Show all posts
Showing posts with label By RJ Dhvanit. Show all posts

Thursday, 11 December 2014

दोस्त कुछ चीजें ऐसी भी हैं जो सालो से नहीं की....

   एक अखरोट आपको कितना आनंद दे सकता है! कल मैं ने बहुत सारे साल बाद दाँत से तोड़कर अखरोट खाए और बचपन के दिनों में खो गया| दाँत से अखरोट तोड़ते समय विको वज्रदंती की एड याद आ गयी| गौरी व्रत के दिन याद आए, और बाद मे स्कूल जाते समय मम्मी शर्ट की जेब मे काजू द्राक्ष और बादाम भर देती थी वह याद आया|
   आपको यह पूरी बात बेकार लगे लेकिन असली बात ये है दोस्त कि कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो आपने वर्षो से नहीं की| जैसे कि मैंने दाँतो से १५ साल पहले अखरोट तोड़कर छिला था, उसके बाद अब कल छिला तो मजा आ गया| इसी प्रकार हमारे जीवन मे भी छूटी हुई कई घटनाएँ होंगी| ऐसा क्या था जो सालो पहले किया था?? शायद कोई योगासन हो सकता है या फिर सूर्योदय देखने की तक हो सकती है| वाईफ के लिए सुबह की पहली चाय बनाने की इच्छा हो सकती है या वर्षो पहले आपका गाया हुआ कोई गीत हो सकता है| आज वो छूटा हुआ गीत फिर गीते हैं| सनराईज़ देखे हुए बहुत समय हो गया हो तो आज समय निकाल कर सूर्योदय के साक्षी बनो| पार्क मे झूला झूले कई साल बीत गये हो तो आज झूलो यार!
   बाय ध वे
   आज दिन की शुरूआत मे ऐसा करो कि आपका दिल आपको कहे कि वाह! आज मूड (mood) मे है ना दोस्त!!